शहर के पुराना पंजाब नेशनल बैंक के निकट गणेश महोत्सव की सातवीं भजन संध्या में हिमाचल की भजन गायिका वंदना ने हे गणपति दीनदयाल, तेरी महिला अपरम पर भजन गाकर भजन संध्या का आगाज किया। गणपति लाज रखो हमारी, मेरा भोला है भंडारी, अगले वर्ष फिर आना व बप्पा मोरया भजन गाकर समा बांधा। भजन संध्या के दौरान शिव व पार्वती के भजन गाकर श्रद्धालुओं को खूब झूमाया। राधा कृष्ण, शिव व पार्वती की झांकियां आकर्षक का केंद्र बनी रही। सातवीं भजन संध्या में सनातन धर्मसभा मंदिर समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता, सदस्य राज शर्मा, ओमानंद शर्मा, शशि शर्मा, रमन बहल, स्वास्तिक अस्पताल सुकाबाग की गायनी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ दिव्या वर्मा के साथ दीपिका वर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर गणपति से सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। गणपति सेवा समिति के अध्यक्ष सचिन सूद ने पंडाल में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। इधर रामलीला मैदान में चल रहे बाल गणेश महोत्सव के दौरान हिमाचल के सुप्रसिद्ध गायक कलाकार अजीत व संजीव सुकोश ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर गणपति भक्तों को खूब झूमाया।