आठ दिवसीय साईगलू नलवाड़ मेले का शुभारंभ समाजसेवी एवं प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने शनिवार को किया। ग्राम पंचायत कसान की ओर से यह मेला आयोजित किया जा रहा है। ग्राम पंचायत कसान की प्रधान भिन्त्रा देवी ने बताया कि मेले से जुड़ी गतिविधियों तथा कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें दो सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित होगी। इसमें स्थानीय लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि देवी-देवताओं का आगमन मेले का मुख्य आकर्षण रहेगा। महिला मंडलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन तथा अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी। वहीं बतौर मुख्य अतिथि अनुपमा सिंह ने बताया कि इस मेले की शोभा ग्रामीणों ने बढ़ाई है।