फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित ठाकुर बोले- तेल और गैस को लेकर हिमाचल में स्थिति अभी नियंत्रण में, भविष्य के लिए चिंता की बात

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर अभी स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन भविष्य में यह एक चिंतनीय बात हो सकती है। वल्लभ कॉलेज मंडी के वार्षिक समारोह में शिरकत करने के बाद मीडिया से बातचीत में रोहित ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से युद्ध के कारण परिस्थितियां उत्पन्न हो रही हैं वह भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। यदि यही परिस्थितियां रहीं तो इससे पूरे विश्व में तेल की कमी देखने को मिल सकती है। तेल की कमी के कारण इसके दाम बढ़ेंगे और महंगाई आदि बढ़ने से आम आदमी पर बोझ पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द शांति बहाल होगी और सारी परिस्थितियां जल्द ही सामान्य हो जाएंगी। रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा चौथी, पांचवी और छठी के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है और इस सत्र से नया पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में नए पाठ्यक्रम की किताबें भी मुहैया करवा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने 2023 में यह निर्णय लिया है कि अब कक्षा एक बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में अधिक पढ़ाई करवाई जाए। क्योंकि आज अंग्रेजी विश्व स्तर पर एक कॉमन भाषा के रूप में जानी जाती है। सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी पाठयक्रम के कारण अभिभावकों की भी इसके प्रति रूचि बढ़ेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें