फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बाखली फुट ब्रिज की मरम्मत शुरू, 86 लाख से होगा पुनर्निर्माण, 14 पंचायतों को मिलेगी राहत

मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र के बाखली में टूटे हुए फुट ब्रिज की मरम्मत का कार्य अब शुरू हो गया है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की ओर से लगभग 86 लाख रुपये की लागत से इस पुल के पुनर्निर्माण का टेंडर अवार्ड कर दिया गया है, जिसके बाद मौके पर काम भी शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि वर्ष 30 जून 2025 की भारी बरसात के दौरान यह फुट ब्रिज क्षतिग्रस्त होकर टूट गया था। इसके बाद से स्थानीय लोगों को दूसरी ओर जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि वहां कोई स्थायी वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं था। हालांकि, ग्रामीणों ने दरिया के बीच से एक अस्थायी रास्ता तैयार किया हुआ है, लेकिन पानी का स्तर बढ़ने पर यह मार्ग भी बंद हो जाता है, जिससे लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो जाती है। इस फुट ब्रिज के पुनर्निर्माण से क्षेत्र की करीब 14 पंचायतों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय ग्रामीण भूपेंद्र घनश्याम दामोदर प्रकाश ने कार्य के शुरू होने से खुशी का माहौल है, क्योंकि लंबे समय से वे इस पुल के दोबारा बनने का इंतजार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस फुट ब्रिज का निर्माण भी पहले बीबीएमबी की ओर से ही उस समय किया गया था, जब पंडोह डैम का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। बीबीएमबीके एक्सईएन चंद्रमणि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें