फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: निर्माण कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन जारी, हिमाचल किसान सभा के आह्वान पर रखोह में ग्रामीणों ने बोला हल्ला

Krishan Singh Updated Mon, 02 Jun 2025 02:38 PM IST

हिमाचल किसान सभा के आह्वान पर एनएच निर्माण कंपनी के खिलाफ शुरू किए गए प्रदर्शन के तहत सोमवार को रखोह में प्रदर्शन किया गया। चार साल से एनएच निर्माण कार्य से दिक्कतें झेल रहे लोगों ने पिछले कुछ दिनों से एनएच निर्माण कंपनी, एनएचएआई तथा स्थानीय प्रशासन के ख़िलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन शुरू कर दिया है। पअब अगले चरण में लौंगनी, बनाल, बनेहरडी और कुमाहरडा में सड़क पर प्रदर्शन किए जाएंगे। जिसकी रूपरेखा 4 जून को कंपनी के ख़िलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद तैयार की जाएगी। यह बात पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह, किसान सभा के पूर्ण चंद पराशर, अमृत लाल, बृज लाल शर्मा, मेहर चंद गारला, बिहारी लाल दिनेश काकु और रणताज राणा ने रखोह में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कही। सोमवार सुबह रखोह में एक घंटे तक शांतिपूर्ण तरीके से सड़क किनारे धरना दिया गया और उसके बाद पंचायत घर में समझौता वार्ता हुई और प्रथमिकता पर रखोह बाजार की सड़क को पक्का करने,डंपिंग रोकने,रास्ते और लिंक रोड बरसात से पहले पूर्ण करने का एग्रीमेंट हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें