फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रो. अनुपमा सिंह बनी रोटरी क्लब ऑफ छोटी काशी की प्रेसिडेंट , रमिंद्र कौर सचिव

दो वर्ष पहले गठित किए गए रोटरी क्लब ऑफ छोटी काशी मंडी को प्रो. अनुपमा सिंह के रूप में अपना नया प्रेसिडेंट और रमिंद्र कौर के रूप में नया सचिव मिल गया है। बीती शाम हुए समारोह में प्रो. अनुपमा सिंह को विधिवत रूप से यह दायित्व सौंपा गया। यह समारोह रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 के गवर्नर रोटेरियन रोहित ओबरॉय (2025-26) की मौजूदगी में संपन्न हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने इस नए क्लब को गठित करने के लिए मुनीश सूद और सभी रोटेरियन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पहले इस क्लब का गठन किया गया था और दो वर्षों तक मुनीश सूद ने बतौर प्रेसिडेंट इसका बेहतरीन ढंग से न सिर्फ संचालन किया बल्कि समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य करके एक मिसाल कायम की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रो. अनुपमा सिंह भी अब इस क्लब को और उंचाइयों पर लेकर जाएंगी। नवनियुक्त प्रेसिडेंट प्रो. अनुपमा सिंह ने उन्हें नया प्रेसिडेंट चुनने के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं तो बतौर प्रेसिडेंट इस क्षेत्र में और ज्यादा कार्य करने का प्रयास करेंगी। इसके अलावा समाज के हर वर्ग की बेहतरी के लिए सभी सदस्यों के सहयोग से मिलकर कार्य किया जाएगा और क्लब को उंचाइयों की तरफ ले जाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें