फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडोह में मोक्षधाम के पास उफनती नदी के पास थार लेकर पहुंचे पर्यटक

हरियाणा से आए पर्यटकों को पुलिस के आदेशों की अवहेलना करना भारी पड़ गया। पंडोह पुलिस ने उनका 4500 रुपये का चालान काट दिया। हरियाणा से थार गाड़ी में आए छह युवा पर्यटक पंडोह के पास आदेशों की अवहेलना करते हुए उफनती हुई ब्यास नदी के पास जा पहुंचे। पंडोह का मोक्षधाम ब्यास नदी के तट पर है और यहां तक जाने के लिए सड़क बनाई गई है। हालांकि इस सड़क पर ब्यास नदी के किनारे न जाने की स्पष्ट चेतावनी भी लिखी गई है, लेकिन हरियाणा से आए इन पर्यटकों ने इन आदेशों की सरेआम अवहेलना की और उफनती नदी के पास जा पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें