फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडी के सजाओ में नशे की रोकथाम के लिए सड़कों पर उतरे लोग, निकाला पैदल मार्च

Wed, 26 Jun 2024 04:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर धर्मपुर उपमंडल के मध्य क्षेत्र सजाओ में नशे की रोकथाम के लिए लोग सड़कों पर उतर आए। हिमाचल ज्ञान विज्ञान और मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति की ओर से नशे की रोकथाम के लिए पैदल मार्च निकाला गया। इसमें टिहरा, डरवाड़, सजाओ, लौंगनी, सरी और बिंगा क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। पैदल मार्च में महिलाओं और पूर्व सैनिकों की भागीदारी सबसे ज्यादा रही। यात्रा का नेतृत्व नशा मुक्ति अभियान समिति के खंड अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच भूपिंदर भूप्पी, वेटर्न इंडिया एवं यूनाइटिड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमेन (जेसीओ ओआर) के कैप्टन रमेश तपवाल, ज्ञान विज्ञान व साक्षरता समिति की सुनीता बिष्ट और पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने किया। इसके अलावा धाड़ता कमेटी के यश पठानिया, सत्तपाल चौहान, मलिका ठाकुर, कृष्ण देव गुलेरिया, प्रवीण उपाध्याय, नीलम कुमारी, कौशल्या, कमला ठाकुर, सोमा, सपना, रीता, कंचना देवी, कांता, रणताज राणा, सुबेदार मोहन लाल, रविंद्र कुमार, सुरेंद्र सकलानी ने भी इसमें भाग लिया। भराड़ी चौक से नशे के खिलाफ एकजुट जन अभियान चलाने के उद्देश्य से दो किलोमीटर पैदल यात्रा निकाली और सजाओ बाजार में इसका समापन हुआ।जहां पर सभी ने नशे की रोकथाम के लिए शपथ ग्रहण की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें