फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन ठाकुर बोले-जयराम ने उजाड़ा सरकाघाट को, अब सीएम सुक्खू कर रहे फिर से बसाने का काम

15 अगस्त पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी को नेरचौक से सरकाघाट शिफ्ट करने की घोषणा के बाद राजनीति गर्मा गई है। जहां भाजपा इसका विरोध कर रही है वहीं अब कांग्रेस ने भी खुलकर मैदान में उतरकर भाजपा को जवाब देना शुरू कर दिया है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सरकाघाट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे पवन ठाकुर ने पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर सरकाघाट को उजाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व में जयराम ठाकुर की सरकार में रातों रात सरकाघाट के सभी बड़े संस्थान और कर्मचारी धर्मपुर तबदील कर दिए गए थे। जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कोई न कोई बड़ा संस्थान है लेकिन सरकाघाट इससे अछूता था। सीएम सुक्खू ने अब सरकाघाट को फिर से बसाने की कवायद शुरू कर दी है। मेडिकल यूनिवर्सिटी और अन्य सौगात सरकाघाट के विकास में नए आयाम स्थापित करेंगी। पवन ठाकुर ने सरकाघाट से भाजपा के मौजूदा विधायक पर भी जुबानी हमला बोला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें