फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: निहालचंद शर्मा बोले- आपदा प्रभावितों के जख्मों पर नमक छिड़कने आए थे राजस्व मंत्री

भाजपा के मंडी जिला अध्यक्ष निहालचंद शर्मा ने कहा कि राजस्व और बागवानी मंत्री के पास ही आपदा प्रबंधन का मंत्रालय है, लेकिन वह आपदा प्रभावित क्षेत्र में 26वें दिन पहुंचे। वह मंत्री आपदा प्रभावितों के जख्मों पर मरहम के बजाय नमक छिड़कने गए थे। मंडी से जारी बयान में निहाल चंद ने कहा कि आपदा प्रभावितों के लिए बागवानी और राजस्व मंत्री की ओर से कहे गए शब्द एक नेता के शब्द नहीं हो सकते। उन्होंने प्राकृतिक आपदा का भी उपवास उड़ाया। इस नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर उन्होंने ओछी टिप्पणी की, उनके बारे में एक बार उन्हें जान लेना चाहिए था। बागवानी मंत्री थुनाग पहुंच कर भी अपने अड़ियल रवैये पर कायम रहे। लोग उनसे हाथ जोड़ते रहे और वह उनसे किस तरीके की बात कर रहे हैं वह पूरा प्रदेश वीडियो के माध्यम से देख रहा है। बागवानी मंत्री ने लोगों की भावनाएं आहत की इसलिए उसकी प्रक्रिया स्वाभाविक थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें