फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: भंडारण टैंक में बार-बार ओवरफ्लो होने से हो रहा पानी का दुरुपयोग

एक तरफ इस गर्मी के मौसम में लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा रहा वहीं, दूसरी ओर विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से हजारों लीटर पानी सड़क में बह रहा है। जिससे पानी का दुरुपयोग हो रहा है और सड़क भी उखड़ गई है। इस पेयजल योजना से स्योह, सकलाना, खनौड़ व सिधपुर पंचायत के लोग को पेयजल की आपूर्ति होती है और ऐसे ही पानी की बर्बादी होती रही। इस प्रचंड गर्मी में कैसे लोगों को पानी मिलेगा इसकी ग्रामीणों को चिंता सताने लगी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। जगदीश चंद, कुलवंत सिंह, राजकुमार, रमेश चंद, विजय पाल, देश राज, अमर सिंह, जोगिंदर सिंह, संत राम, राजेश कुमार, भाग सिंह, तारा चन्द, तिलकराज, मनोज कुमार, प्यार चन्द, भूरी सिंह, रतन,सुनील, बिहारी लाल, पवन कुमार प्यार सिंह, सोहन सिंह, शेष कुमार ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बार बार यह भंडारण टैंक रांगड़ ओवर फलो होता है और इसकी शिकायत विभाग को पहले से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है और यह टैंक ओवर फलो होता है। उन्होंने बताया की इससे सड़क भी खराब हो रही है और पानी भी ऐसे ही बह रहा है। जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता ई योगेश कपूर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में यह मामला अभी आया वह इसकी पूरी जांच करेंगे और लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आगे दोबारा ऐसा न हो यह सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें