फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: मंडी शहर में दो दिन नहीं आएगा पानी, सप्लाई लाइन जगह-जगह हुई क्षतिग्रस्त

अंकेश डोगरा Updated Sun, 17 Aug 2025 11:23 AM IST

बीते शनिवार रात और रविवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण मंडी शहर के लिए पानी की सप्लाई वाली पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। यह लाइन भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुई है। जिस कारण आने वाले दो दिनों तक मंडी शहर में पानी की सप्लाई बाधित रह सकती है। विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार भूस्खलन की घटनाओं के कारण सप्लाई लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। जहां-जहां पर पाइप के टूटने का पता चल रहा है वहां-वहां पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है, जबकि बहुत से ऐसे स्थान हैं जहां पर अभी पाइप लाइन के टूटने का पता करना बाकी है। ऐसे में टीमें फील्ड में जाकर क्षतिग्रस्त स्थानों की जांच पड़ताल कर रही हैं। वहीं, उहल परियोजना और पड्डल पम्प हाउस में भी गाद की अधिक मात्रा आने के कारण पानी अपलिफ्ट करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। विभाग का प्रयास है कि जो लोकल सोर्स पानी के हैं उन्हें जल्द से जल्द बहाल करके पानी की सप्लाई को सुचारू बनाया जा सके। लेकिन इस कार्य में भी अभी समय लग सकता है क्योंकि यह कार्य भी चुनौतीपूर्ण है। बहुत से ऐसे स्थान है जहां लोकल सोर्स भी प्रभावित हुए हैं। आज सुबह मंडी शहर के कुछ स्थानों पर पानी की सप्लाई दी भी गई है लेकिन आने वाले समय में इसमें बाधा रहेगी। विभाग ने लोगों से पानी का आवश्यकतानुसार इस्तेमाल करने का आहवान किया है। वहीं, जोनल अस्पताल मंडी की सप्लाई को विभिन्न माध्यमों से सुचारू रखा जा रहा है ताकि रोगियों को किसी प्रकार की दिक्कतें पेश न आएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें