फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: वैदिक पब्लिक उच्च वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्रों ने पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

जम्मू के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में जहां इस घटना को लेकर देशभर में रोष है। वहीं, इस हमले में 27 बेगुनाह लोगों की जान चली गई। पहलगाम में हुई इस घटना को लेकर जोगिन्दर नगर के शानत स्थित वैदिक पब्लिक उच्च वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्रों द्वारा मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर छात्रों ने आतंकवाद खत्म करने का संदेश देते हुए कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी व आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। स्कूल की प्रधानाचार्या कंचन ठाकुर ने पहलगाम हुए आतंकी हमले की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि कश्मीर में गए पर्यटक वहां अपने लिए खुशियां ढूंढने गए थे उनके साथ किया गया कृत्य बेहद निंदनीय है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि इस कृत्य में शामिल आतंकियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें