फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: पथ परिवहन पेंशनरों के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार, सरकार से जल्द समाधान की मांग

पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन के प्रांतीय प्रधान देव राज ठाकुर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार व निगम प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पथ परिवहन पेंशनरों के साथ लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, जिससे पेंशनरों में भारी रोष व्याप्त है। देव राज ठाकुर ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिलती, बल्कि कई-कई वर्षों तक उन्हें अपने अधिकारों के लिए भटकना पड़ता है। उन्होंने बताया कि लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी जैसी महत्वपूर्ण राशि भी वर्षों तक लंबित रहती है, जिससे बुजुर्ग पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि चिकित्सा बिलों का भुगतान पिछले पांच वर्षों से नहीं किया गया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कई पेंशनर अपने हक का इंतजार करते-करते इस दुनिया से चले गए, लेकिन उन्हें सेवानिवृत्ति के पूरे लाभ नहीं मिल पाए। इस मौके पर संगठन के महासचिव नानक शाडिंल ने भी निगम प्रबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि पेंशनरों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त तुरंत जारी की जाए तथा सभी पेंशनरों को समय पर पेंशन दी जाए। दोनों नेताओं ने प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो संगठन कड़ा कदम उठाने को मजबूर होगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आने वाले पंचायत चुनावों में पेंशनर संगठन निगम प्रबंधन और चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार करेगा। पेंशनरों ने सरकार से मांग की है कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर उन्हें उनका हक दिया जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें