फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जोगणी मोड़ पर फिर गिरी चट्टानें, आधा घंटा बंद रहा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी-कुल्लू मार्ग में स्थित जोगणी मोड़ एक बार फिर खतरे की जद में आ गया। रविवार को सुबह लगभग 11 बजे अचानक पहाड़ी से पत्थर और मलबा सड़क पर आ गिरा। हालांकि सुबह से मौसम साफ था और धूप खिली हुई थी, लेकिन इसके बावजूद पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थरों ने राहगीरों की चिंता फिर बढ़ा दी। गनीमत रही कि कोई वाहन चपेट में नहीं आया और किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। घटना की जानकारी देते हुए पंडोह चौकी प्रभारी अनील कटोच ने बताया कि पत्थर गिरने से हाईवे पर यातायात करीब आधा घंटा बाधित रहा। इसके बाद मौके पर पहुंची विभाग की मशीनरी की मदद से मलबा हटाया गया और मार्ग को फिर से सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि जोगणी मोड़ की पहाड़ी भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत अस्थिर है। यहां धूप में भी पत्थर गिरने की संभावना बनी रहती है, जिससे यह इलाका यात्रियों के लिए हमेशा जोखिम भरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने इस क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा उपाय करने की मांग दोहराई है ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें