फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: पंकज जम्वाल बोले- आपदा के जख्म के बीच जश्न की तैयारी में कांग्रेस सरकार

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल ने कहा कि बीते मानसून सीजन में त्रासदी से ग्रस्त मंडी जिला में अभी आपदा के जख्म भरे ही नहीं है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस सरकार यहां अपने तीन साल के कुशासन का जश्न मनाने के लिए तैयार है। इस कार्यक्रम में लाखों करोड़ों का खर्च भी होगा जो कि आपदा प्रभावितों के जख्मों पर नमक डालने जैसा होगा। कहा कि बेहतर होता कि आपदा प्रभावित परिवारों को पुनर्वास को लेकर कांग्रेस सरकार बजट का प्रावधान करती। उन्होंने प्रदेश भर में बाधित सड़कों के बहाल न होने पर सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया। पंकज जम्वाल ने शीतकालीन सत्र में भाजपा विधायक प्रकाश राणा के एक रुपये के वेतन लेने की घोषणा पर बधाई देते हुए कांग्रेस सरकार के अन्य नेताओं को भी सबक लेने की नसीहत दी। जिला भाजपा उपाध्यक्ष अजय सकलानी, मंडल भाजपा उपाध्यक्ष राजीव सूद ने भी कांग्रेस सरकार के तीन साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए रोष व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें