फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: मंडी में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर गरजे पंचायत चौकीदार, लगाया भेदभाव का आरोप

मंडी जिले के पंचायत चौकीदारों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने तुरंत प्रभाव से रिवकरियां बंद नहीं की तो फिर उन्हें मजबूरन कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा, फिर सरकार को वहां पर जबाव देना पड़ेगा। आज मंडी में पंचायत चौकीदारों ने बैठक करके सरकार के खिलाफ जमकर अपना गुब्बार निकाला। गोहर उपमंडल से आए पंचायत चौकीदार जय किशन ने बताया कि सीएम की घोषणा के बाद दो बार दिहाड़ी में 25-25 रूपए की बढ़ोतरी हुई और विभाग ने इसे देना भी शुरू कर दिया। बाद में विभाग ने यह कहकर रिवकरी करना शुरू कर दिया कि सीएम की घोषणा से संबंधित कोई लिखित आदेश नहीं आए हैं। अब इनसे विभागीय अधिकारी रिकवरियां कर रहे हैं। जय किशन ने बताया कि सरकार उस वर्ग के साथ अन्याय कर रही है जो मामूली दिहाड़ी पर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इन्होंने सरकार से इस प्रक्रिया को तुरंत प्रभाव से बंद करने की मांग उठाई है। पंचायत चौकीदारों प्रेम चंद वर्धन ने बताया कि रिवकरियों का मुद्दा सीएम और पंचायती राज मंत्री के समक्ष उठाया गया है। मंत्री ने आदेश भी दे दिए हैं कि रिकवरी न की जाए। लेकिन विभागीय अधिकारी इन आदेशों को नहीं मान रहे और रिकवरियां कर रहे हैं। इन्होंने सरकार को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने रिकवरियां बंद नहीं करवाई तो फिर इन्हें मजबूरन कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा, फिर सरकार को वहां आकर जबाव देना होगा। पंचायत चौकीदारों का यह भी आरोप है कि सरकार 12 से 15 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके अंशकालीन पंचायत चौकीदारों को दैनिक वेतन भोगी नहीं बना रही है पिछले तीन वर्षों से यह मांग उठाई जा रही है। सरकार केवल आश्वासन ही दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें