फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सरकार के तीन साल के जश्न से पंचायत चौकीदार निराश, उम्मीदों पर फिरा पानी

प्रदेश सरकार के तीन साल के जश्न पर आयोजित समारोह से प्रदेश के कई वर्गों को यह उम्मीद थी कि उनके लिए सरकार की तरफ से कुछ न कुछ घोषणा जरूर होगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। यही कारण है कि ऐसे सभी वर्गों को मायूसी और निराशा ही हाथ लगी है। इन्हीं में एक है पंचायत चौकीदार संघ। पंचायत चौकीदार संघ जिला मंडी के उपाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि वे कई बार अपनी मांगों को लेकर सीएम से मिले। उन्हें उम्मीद थी कि तीन साल के जश्न पर आयोजित समारोह में सीएम इन्हें सौगात देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राजकुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की पॉलिसी के तहत अंशकालीक जलवाहकों को 12 वर्षों की सेवाओं के बाद दैनिक वेतन भोगी बनाया जाता है। लेकिन पंचायत चौकीदारों को 15 वर्षों बाद भी दैनिक वेतन भोगी नहीं बनाया जा रहा है। जो दैनिक वेतन भोगी बने हैं उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा। 31 मार्च को बहुत से कर्मचारी बीना नियमित हुए ही रिटायर होने जा रहे हैं। सरकार को समय रहते इनके बारे में निर्णय लेना होगा। इन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो फिर आने वाले समय में धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा और कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। राजकुमार ने कहा कि डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने अपने विभागों के मल्टी टास्क वर्करों के लिए जो मांग उठाई है हम उसका समर्थन करते हैं। उसके तहत 8 वर्षों बाद दैनिक वेतन भोगी और 12 वर्षों बाद नियमित करने का प्रावधान था। इसी तर्ज पर पंचायत चौकीदारों के लिए भी पॉलिसी बनाई जानी चाहिए। जो पढ़े-लिखे पंचायत चौकीदार हैं उन्हें पंचायत सचिव या फिर डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर प्रमोशन का लाभ भी दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें