फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: लडभड़ोल कॉलेज में पलक बनीं मिस और सचिन बने मिस्टर फेयरवेल, शानदार प्रस्तुतियों से बांधा समां

राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में सत्र 2025-26 के अंतर्गत बीए और बीकॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का सफल प्रबंधन और आयोजन बीए व बीकॉम प्रथम तथा द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ.मुनीष ठाकुर ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान जूनियर विद्यार्थियों द्वारा तय किए गए थीम और स्वरूप के आधार पर अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिसने कार्यक्रम में समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान कला संकाय के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की बेहतरीन प्रस्तुतियों के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। इसमें पलक ने 'मिस फाइनल और सचिन ने मिस्टर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। वहीं कोमल को मिस पर्सनैलिटी और रोहित को मिस्टर पर्सनैलिटी चुना गया। विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने कहा कि जीवन में किसी भी मुकाम पर सफल होने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और धैर्य सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ मानवीय मूल्यों के प्रति संवेदनशील होना भी एक अच्छे इंसान की पहचान है। इस खास मौके पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें