सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव में हुये जघन्य हत्याकांड की शिकार हुई बेटी सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए सरकाघाट पार्क में प्रदर्शन किया गया और दिवंगत बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। जिसमें दर्जनों संगठनों ने एकजुटता बनाते हुए सिया बेटी को को न्याय दिलाने और सरकाघाट को चिट्टा मुक्त करने के लिए प्रण लिया। आज के प्रदर्शन में छात्र संगठन एसएफआई, एवीबीपी, एनएसयूआई, व्यापार मंडल, जनवादी महिला समिति, हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति, अमृता संस्था, वरिष्ठ नागरिक कल्याण सभा, सफाई मजदूर यूनियन, विश्व हिंदू परिषद, मशाल संस्था, महिला मंडलों, मनरेगा मजदूर यूनियन, हिमाचल किसान सभा,अधिवक्ता यूनियन से जुड़े सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने सिया गुलेरिया के हत्यारे को कठोर से कठोर सजा देने, परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने, बढ़ते चिट्टे व अन्य नशे को रोकने और क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए सख्त कानून उठाने, नैण गांव के चलने वाली बन्द बसें तुरंत चलाने की मांग उठाई गई। शोक सभा को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव भूपेंद्र सिंह, एसएफआई के ऋत्विक, नेहा, दीपक एवीबीपी के ऋषि पराशर एनएसयूआई के अरमॉन कटवाल, ज्ञान विज्ञान समिति के भोलादत कशयप और सुनीता पटियाल, सीटू के करतार सिंह चौहान, अमृता संस्था की शोमा राणा, वरिष्ठ नागरिक मंच के कुलदीप गुलेरिया, व्यापार मंडल की स्मृति ठाकुर, मशाल की शांता देवी, विश्व हिंदू परिषद के प्रकाश ठाकुर, अधिवक्ता सुरेश शर्मा, जनवादी महिला समिति की विना वैद्य और प्रोमिला, किसान सभा के दिनेश काकू व अनिल कुमार, सफाई मजदूर यूनियन की कंचन गुलेरिया और रक्षा देवी इत्यादि ने संबोधित किया। वहीं आज सुबह उनके पैतृक गांव सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान विधायक दिलीप सिंह, एसडीएम राजेन्द्र गौतम, डीएसपी संजीव गौतम,राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं माकपा नेता भूपेंद्र सिंह,पूर्व ज़िला पार्षद मुनीश शर्मा, नागेन्द्र गुलेरिया, तहसीलदार रमेश भारद्वाज, अधिवक्ता सुरेश शर्मा, दिनेश काकु इत्यादि सैंकड़ों लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।अंत में सभी संगठनों ने समन्वय स्थापित करने और भविष्य में भी इस तरह के मुद्दों पर आवाज़ उठाने का निर्णय लिया गया।