फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: मंडी की बेटी का राष्ट्रीय सम्मान, देहरादून समिट में चमकी प्रो. नितिका कौशल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की बल्ह तहसील की बेटी प्रो. नितिका कौशल ने देहरादून में आयोजित हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट 2026 में 'स्वास्थ्य सेवा में महिला नेतृत्व' सम्मान प्राप्त कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान, चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। हयात सेंट्रिक देहरादून में आयोजित इस समिट में उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में हिमालयी क्षेत्रों में निवारक और सामुदायिक आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, तथा एआई और टेलीमेडिसिन के उपयोग पर जोर दिया। प्रो. नितिका कौशल मंडी जिला के रत्ती गांव (बल्ह) की निवासी हैं और वर्तमान में रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण के पद पर कार्यरत हैं। साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय पहचान बनाई है, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को विशेष रूप से सराहा जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र विकास, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के प्रोत्साहन और स्वास्थ्य जागरूकता को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें