फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: विधायक इंद्र सिंह गांधी बोले- केंद्र दे रहा विकास की रफ्तार, प्रदेश सरकार निष्क्रिय

भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 की सराहना करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को आगे बढ़ाने वाला दूरदर्शी और जनहितकारी बजट बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जहां विकास को गति देने के लिए ठोस कदम उठा रही है, वहीं प्रदेश सरकार इस दिशा में निष्क्रिय बनी हुई है। विधायक गांधी ने मंडी जिले में प्रस्तावित हवाई अड्डे के लिए केंद्र द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के साकार होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही अगले पांच वर्षों में 20 नए जलमार्ग शुरू करने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पराशर झील, रिवालसर और नलसर झील जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास के लिए कई बार आग्रह किए जाने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे हिमाचल में विकास प्रभावित हो रहा है। इस अवसर पर बल्ह मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर तथा भाजपा के पूर्व महासचिव एवं मंडल कार्यकारिणी सदस्य अक्षय ठाकुर भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें