फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण चार में नाचन की 48 सड़कें

देवीदहड़ में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण चार में प्रदेश के लिए लगभग 1500 किलोमीटर सड़कें शामिल की गई हैं और नाचन क्षेत्र की 48 सड़कें भी इनमें शामिल हैं। इसके लिए केंद्र से शीघ्र ही सैद्धांतिक मंजूरी प्राप्त होने की उम्मीद है। उन्होंने इन सड़कों के लिए एफसीए मामले और भूमि प्रदान करने की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने का आह्वान स्थानीय जनता से किया। उन्होंने कहा कि देवीदढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और यह क्षेत्र कश्मीर या स्विटजरलैंड की वादियों को टक्कर देता है। उन्होंने चैलचौक से देवीदढ़ सड़क को सीआरएफ के तहत चौड़ा करने के लिए डीपीआर बनाने के मौके पर ही विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि चैलचौक-गोहर-पंडोह सड़क के विस्तारीकरण एवं उन्नयन पर लगभग 9.50 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं।नाबार्ड के माध्यम क्षेत्र में चार सड़कों की मेटलिंग टारिंग एवं स्तरोन्नयन पर लगभग 50 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है। इसके अतिरिक्त नेहरा से फगोह सड़क पर 6.90 करोड़ रुपए तथा भलोठ से सरयाच सड़क पर 6.66 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 200 से 250 आबादी वाले सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। आगामी दो वर्षों में यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायतों एवं शहरी निकायों को सीधे राशि हस्तांतरित की जाती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में इसकी समीक्षा के दौरान यह पाया गया है कि कई योजनाओं में धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर ऐसे मामलों पर सरकार व विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है और संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को इस मामले में गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें