फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- आचार संहिता में घोषणा करने वाले देश के पहले सीएम बने सुक्खू

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है। बीते वीरवार देर शाम मंडी नगर निगम के खलियार वार्ड में पहुंचे जयराम ठाकुर ने कहा कि आचार संहिता के बीच घोषणाएं करने वाले सुक्खू देश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षद जिताने पर 50 लाख रुपये देने की बात कहना एक तरह की सौदेबाजी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मंडी से 15 करोड़ रुपये सहित अन्य सौगातें छीनी हैं और अब एक पार्षद के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने मंडी के साथ लगातार भेदभाव किया है और जनता इसका जवाब चुनाव में देगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में आने वाले समय में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी। ऐसे में मंडी नगर निगम में भी भाजपा का बोर्ड बनना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बड़े कार्यों की शुरुआत छोटे स्तर से होती है और मंडी नगर निगम में भाजपा की जीत भविष्य की दिशा तय करेगी। जयराम ठाकुर ने खलियार वार्ड के लोगों और कार्यकर्ताओं से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को अधिक मेहनत और जनता को अधिक सहयोग करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भाजपा सरकार बनने पर नगर निगम के ग्रामीण क्षेत्रों को बाहर करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें