फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: स्टाफ की कमी से वेंटिलेटर पर लडभड़ोल अस्पताल, जिप सदस्य का औचक निरीक्षण, 1 जुलाई से धरने की दी चेतावनी

नागरिक अस्पताल लडभड़ोल में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। हालात इस कदर बदतर हो चुके हैं कि यह अस्पताल महज एक रेफरल सेंटर बनकर रह गया है, जहां मरीजों को सिर्फ प्राथमिक उपचार देकर बाहर भेज दिया जाता है। इस बदहाली को देखते हुए बुधवार को लांगणा वार्ड-36 की जिला परिषद सदस्य राखी शर्मा ने पूर्व जिप सदस्य संजीव शर्मा के साथ बुधवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं बेहद दयनीय पाई गईं। संजीव शर्मा ने बताया कि 30 बेड के इस अस्पताल में डॉक्टरों के 6 स्वीकृत पदों में से केवल एक डॉक्टर कार्यरत है। यदि वह भी छुट्टी पर हों, तो पूरी स्वास्थ्य सेवाएं नर्सों के भरोसे रह जाती हैं, जो भारी दबाव में दिन-रात काम कर रही हैं। सफाई व्यवस्था का आलम यह है कि अस्पताल के पास अपना कोई कर्मी नहीं है। एक सामाजिक संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए एकमात्र कर्मचारी के सहारे पूरी सफाई चल रही है। क्षेत्र की 19 पंचायतों के बुजुर्ग और आम जनता इस बदहाली को झेलने के लिए मजबूर हैं। इसके बाद जिप सदस्य ने लडभड़ोल तहसील का भी दौरा किया और वहां खाली पड़े पदों को लेकर तहसीलदार से बात की। राखी शर्मा ने स्थानीय जनता को आश्वासन दिया है कि वे इस गंभीर समस्या को जल्द ही सरकार के समक्ष उठाकर समाधान करवाएंगी। वहीं पूर्व जिप सदस्य संजीव शर्मा ने चेताया कि अस्पताल की बदहाली और पूर्व में आवंटित भूमि पर काम न होने के विरोध में सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई है। यदि जल्द ही रिक्त पद नहीं भरे गए, तो 1 जुलाई से धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें