पंडोह निवासी खेल प्रेमी खोविंदर ठाकुर ने हिमाचल के अभिनेताओं से सवाल पूछे हैं कि हिमाचल में आई आपदा को लेकर यहां के अभिनेता क्या मदद कर रहे हैं। कहा कि आपदा राज्य घोषित करने के बाद भी यहां उन लोगों की तरफ से कोई मदद नहीं आ रही है जो यहां से संबंध रखते हैं और आज बड़े औहदों पर जाकर बैठे हैं। कहा कि पंजाब में जब आपदा आई तो पंजाब के लोगों ने पूरे के पूरे गांव गोद ले लिए। नेता, अभिनेता, बिजनेसमैन और अन्य स्मृद्ध लोगों ने पंजाब की आपदा से निपटने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाई, लेकिन हिमाचल में ऐसा देखने को नहीं मिला। यहां आपदा के समय यहां के लोग और सरकार ही खड़ी हुई नजर आई। सोशल मीडिया इन्फ्यूएंसर और स्थानीय गायकों ने अपने स्तर पर मदद जरूर की, लेकिन बड़े स्तर नाम कमाने वालों ने मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाए। कहा कि अगर हम आपदा के समय खड़े नहीं हुए तो कब होंगे। दूसरे प्रदेशों की सरकारों ने भी हिमाचल को मदद भेजी है, लेकिन यहां के मददगार पता नहीं कहां लापता हो गए हैं। खोविंदर ठाकुर ने फिल्म अभिनेता सलमान खान द्वारा दिए गए उस बयान पर भी नाराजगी जताई जिसमें उन्होंने पंजाब के लिए मदद मांगी। भूल रहे हैं कि वे अपनी फिल्मों में जिस हिमाचल को दिखाकर वाहवाही लूटते हैं उसे भी मदद की जरूरत है। अगर पंजाब अन्नदाता है तो हिमाचल भी दूसरी फिल्म सिटी है। यहां के लिए भी मदद मांगी जानी चाहिए।