फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: ज्यूनी खड्ड अपने रौद्र रूप में, पंडोह डैम के भी पांचों गेट खुले; डैहर पॉवर हाउस में उत्पादन बंद

बीती रात हुई मूसलधार बारिश के बाद ज्यूनी खड्ड और व्यास नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ गया। जलप्रलय जैसे हालातों से सहमे पंडोह के स्थानीय लोग एक बार फिर डरे हुए हैं। लारजी डैम में प्री-मानसून फ्लशिंग के चलते बीबीएमबी पंडोह डैम ने आज सुबह अपने पांचों स्पिलवे गेट खोल दिए, जिससे व्यास नदी में पानी का बहाव तेज़ हो गया है। बीबीएमबी के अधिशाषी अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया किव्यास नदी में लगभग 44,000 क्यूसेक पानी का बहाव आ रहा है,जिसे पंडोह डेम के ज़रिए बराबर मात्रा में आगे छोड़ा जा रहा है,सिल्ट स्तर बढ़कर 4000 PPM तक पहुंच गया है,बग्गी सुरंग को फिलहाल बंद कर दिया गया है,जिससे डैहर पॉवर हाउस में विद्युत उत्पादन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। ज्यूनी खड्ड का उग्र रूप और व्यास नदी का जलस्तर बढ़ना गंभीर स्थिति की ओर इशारा कर रहा है। स्थानीय प्रशासन व बीबीएमबी ने लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है और सतर्क रहने को कहाहालांकि स्थिति इस समय नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन जलस्तर और मौसम को देखते हुए पूरी निगरानी रखी जा रही है। बीबीएमबी और प्रशासन की टीमें अलर्ट मोड पर हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें