फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह अब टाउन हॉल में होगा आयोजित

11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मंडी जिला स्तरीय मुख्य समारोह अब ऐतिहासिक सेरी मंच की बजाय टाउन हॉल मंडी में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की संभावनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि योग दिवस कार्यक्रम 21 जून को सुबह 6:30 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। डॉ. राजेश कुमार ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर योगाभ्यास में भाग लें और स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें