फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: एचआरटीसी पेंशनरों की मासिक बैठक में पेंशन भुगतान में देरी पर जताया रोष

हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन मंडी इकाई की मासिक बैठक सोमवार को वरिष्ठ नागरिक भवन मंडी में केडी अवस्थी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नवंबर की पेंशन अब तक जारी नहीं होने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। पेंशनरों ने कहा कि पेंशन में लगातार हो रही देरी से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर साक्षात्कार में मुख्यमंत्री की ओर से एचआरटीसी पेंशनरों के लिए हर माह 15 तारीख से पहले 24 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा का स्वागत किया गया। संगठन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस घोषणा को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए वित्त सचिव, परिवहन सचिव और एचआरटीसी प्रबंधन को स्पष्ट आदेश जारी किए जाएं, ताकि हर माह 15 तारीख तक पेंशन भुगतान सुनिश्चित हो सके और वर्षों से बनी अनिश्चितता समाप्त हो। बैठक में यह मांग भी रखी गई कि जिस प्रकार सरकारी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित चिकित्सा बिलों के एक माह में भुगतान की घोषणा की गई है, उसी प्रकार एचआरटीसी पेंशनरों के पिछले तीन वर्षों से लंबित चिकित्सा बिलों का भी शीघ्र भुगतान किया जाए। इसके अतिरिक्त उच्च न्यायालय द्वारा पेंशनरों के पक्ष में दिए गए निर्णयों के अनुसार 5, 10 और 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि के एरियर तथा 50 मैट्रिक्स ऑफ पे लेवल के आधार पर पेंशन पुनः संशोधन के आदेशों को सभी पात्र पेंशनरों पर समान रूप से लागू नहीं किए जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई गई। प्रधान अनूप कपूर और महासचिव रोशन कटोच ने स्पष्ट किया कि संगठन पेंशनरों के वैध अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें