फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी रोजगार कार्यालय: 100 मशीन ऑपरेटर और कंप्यूटर टीचर पदों पर भर्ती, जानें इंटरव्यू की तारीख

Ankesh Dogra Updated Sun, 28 Jun 2026 11:10 AM IST

जिला रोजगार कार्यालय मंडी के माध्यम से लुधियाना स्थित वर्धमान यार्न्स एंड थ्रेड्स लिमिटेड मशीन ऑपरेटर एवं पैकेजिंग एसोसिएट/सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती करेगी। वहीं, मंडी के मनयाणा स्थित ओकवुड स्कूल में कंप्यूटर टीचर का एक पद अस्थायी आधार पर भरा जाएगा। इन पदों के लिए 29, 30 जून और 1 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि वर्धमान कंपनी के लिए 30 जून और 1 जुलाई को मंडी तथा सरकाघाट में साक्षात्कार होंगे। मशीन ऑपरेटर और पैकेजिंग एसोसिएट/सुपरवाइजर के पदों के लिए पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं से 12वीं तथा आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति लुधियाना में होगी, जहां उन्हें तीन माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में 13,486 रुपये तथा प्रशिक्षण के बाद 15,483 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। कंपनी की ओर से आवास, ईएसआई, पीएफ, बोनस, ग्रेच्युटी, कैंटीन, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ओकवुड स्कूल, मनयाणा में कंप्यूटर टीचर का एक पद भी अस्थायी आधार पर भरा जाएगा। इसके लिए एमसीए, बीसीए अथवा एमएससी (आईटी) योग्यता निर्धारित की गई है। आईसीएसई पाठ्यक्रम का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही अंग्रेजी भाषा पर अच्छा संचार कौशल होना आवश्यक है। इस पद के लिए पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी पात्र हैं। चयनित अभ्यर्थी को 12 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर टीचर पद के लिए साक्षात्कार 29 जून को मंडी शहर स्थित चामुंडा मंदिर के समीप ओकवुड स्कूल की सिटी ब्रांच में आयोजित होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष 01905-235508 अथवा ओकवुड स्कूल के दूरभाष 01905-225189 और 94595-44189 पर संपर्क कर सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें