फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी के लिए दौड़ा धर्मपुर

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह धर्मपुर में 'रन फॉर यूनिटी' दौड़ का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से किया गया, जिसकी अध्यक्षता धर्मपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने की। धर्मपुर मैदान से आरंभ हुई यह दौड़ धर्मपुर बाईपास से बाईपास चौक तक आयोजित की गई। कार्यक्रम में धर्मपुर क्षेत्र की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं से कुल 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया। छात्र एवं छात्राओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। दौड़ समाप्त होने के बाद प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर धर्मपुर अस्पताल से डॉ. वर्तिका, विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से विजय ठाकुर और अजय कुमार, तथा पुलिस विभाग से सहायक उपनिरीक्षक विनोद कुमार और प्रदीप कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी विनोद कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की यह दौड़ देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। इसमें जीत या हार का कोई अर्थ नहीं, बल्कि यह संदेश देने का माध्यम है कि राष्ट्र की प्रगति के लिए हमें एक साथ चलना होगा। हर नागरिक को एकजुट होकर देश की उन्नति में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के नारों के साथ हुआ। धर्मपुर के नागरिकों ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर एकता के इस अभियान को सार्थक बनाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें