शुक्रवार शाम अचानक हुई बारिश ने फिर एक बार एनएच के हाल बिगाड़ गए। मंडी-पंडोह के बीच नौ मील के पास अचानक मलबा आ गया। इसकी चपेट में एक गाड़ी आ गई। जोकि मलबे में फंस गई। चालक ने जल्दबाजी दिखाते हुए गाड़ी निकालने की कोशिश की, लेकिन मलबे के बीच यह फंस गई। इससे गाड़ी चालक घबरा गया। हालांकि मौके पर एक साहसी युवक महेश ने आगे आकर गाड़ी को मलबे से निकालने का प्रयाय किया। इसमें कंपनी की मशीनरी की सहायता से गाड़ी को सुरक्षित बाहर निकाला।