राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जोगिंद्रनगर लोकल कमेटी ने गांधी वाटिका में धरना देकर मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत की। जिला सचिव कुशाल भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार का नया वीबी-जी राम जी कानून मनरेगा जैसे मांग-आधारित अधिकार को कमजोर कर रहा है। इससे ग्रामीण रोजगार, खासकर महिलाओं की आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा। लोकल सचिव रविंदर कुमार ने कहा कि गांधी का नाम हटाकर सरकार गरीबों का सहारा छीनना चाहती है, जिसका माकपा सड़क पर विरोध करेगी।