सीपीआईएम ने वीरवार को मंडी शहर के सेरी परिसर में ट्रंप के टैरिफ के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। सीपीआईएम का मानना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के व्यापार शर्तों को नहीं मानने वाले देशों को शुल्क के आतंकवाद से डराने का काम कर रहे हैं। सीपीआईएम के राज्य सदस्य सुरेश सरवाल ने कहा कि अमेरिका भारत के ऊपर आज टैरिफ के रूप में दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आज भारत को अमेरिका की इन नीतियों का खुलकर विरोध करने की जरूरत है जैसा कि दूसरे देशों ने टैरिफ व अन्य प्रश्नों पर किया है। अमेरिका के उत्पादों पर उतना ही टैरिफ लगाकर अमेरिका को चोट पहुंचाई है और अमेरिका को पीछे हटना पड़ा है। इन सभी मुद्दों के खिलाफ आज यह प्रदर्शन किया गया ताकि भारत सरकार भी खुलकर ट्रंप टैरिफ आंतकवाद का विरोध करें। सुरेश सरवाल ने कहा कि भारत की जो वस्तुएं अमेरिका में बेची जाती है उन पर मनमाना शुल्क लगाकर उन वस्तुओं की कीमतों को महंगा किया जा रहा है। इससे अमेरिका की अर्थव्यवस्था को लाभ हो रहा है। हमारे देश पर भी ट्रंप ने 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। कहा कि हमारे देश से अमेरिका को कृषि वस्तुएं, कपड़ा, मछली, हीरे, मध्य छोटे व सूक्ष्म उद्योगों से पैदा होने वाली वस्तुएं भेजी जाती हैं। इन वस्तुओं पर जब 50 प्रतिशत कर लगेगा तो ये बेहद महंगी हो जाएंगी। इससे इनका उत्पादन भी कम हो जाएगा। बहुत सी फैक्ट्रियां बंद हो जाएंगी। इससे देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा और बेरोजगारी बढ़ेगी क्योंकि जो लोग इसमें काम कर रहे थे, उन्हें अपनी नौकरी से हाथ होना पड़ेगा। वीओ - इस अवसर पर कम राज्य कमेटी सदस्य बिना वैद्य, राजेश शर्मा,गोपेंद्र, दीपक, अंकुर दीप, इत्यादि ने हिस्सा लिया।