फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सुंदरनगर क्षेत्र में दो मामलों में 16 ग्राम चिट्टा बरामद, केस दर्ज

सुंदरनगर क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो आरोपियों से कुल 16 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।पुलिस की जिला एसआईयू टीम ने बुधवार शाम को एक पैदल राहगीर को नौ ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुंदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी युवक को आगामी कार्रवाई के लिए थाना के हवाले कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम मंडी मुख्य आरक्षी विशाल के नेतृत्व में आरक्षी शाहिद अली व पवन खुराहल में गश्त पर मौजूद थी। शाम के समय सलापड़ कालोनी की ओर से एक युवक पैदल आ रहा था जो टीम को देख कर घबरा गया। तलाशी के दौरान आरोपी से नौ ग्राम चिट्टा व एक तराजू बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र उर्फ खींदू निवासी गांव खुराहल डाकघर सलापड़ कालोनी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे अरसे से चिट्टे का व्यापार करता है और पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत धारा 21, 25 में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एक और मामले में 7.1 ग्राम चिट्टे सहित पधर का युवक गिरफ्तार किया है। पुलिस की उपमंडलीय एसआईयू टीम ने बुधवार शाम को नाके के दौरान कार सवार युवक को 7.1 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुंदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी युवक को आगामी कार्रवाई के लिए थाना के हवाले कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने एएसआई दौलत राम के नेतृत्व में टीम ने हराबाग में फोरलेन पर शाम को नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने बिलासपुर की ओर से आ रही एक कार सवार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार सवार द्वारा कार के गियर बॉक्स में छुपाया चिट्टा बरामद किया। जिसका वजन करने पर वह 7.1 ग्राम निकला। जिस पर पुलिस ने आरोपी कार चालक पवन कुमार (44) निवासी गांव सचान डाकघर थल्टूखोड़ तहसील पधर जिला मंडी को गिरफ्तार और कार को कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत धारा 21, 25 में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताता कि दोनों मामलों में जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें