जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से मांडव्य कला मंच के कलाकारों की ओर से बल्ह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत स्यांह के कंसा चौक और वृद्ध आश्रम भांगरोटू के प्रांगण में समर्थ 2025 के तहत व्यापक प्रचार अभियान अलख जागते हुए गीत संगीत और लघु नाटक के माध्यम से सुरक्षित निर्माण प्रथाओं, लचीलापन और सामान्य संबंधित जागरुकता पर ध्यान केंद्रित करते हुए दिलों को छूने वाला संदेश दिया। मांडव्य कला मंच के कलाकारों ऋषिका, इशिका, मोनिका, कृतिका, स्नेहा, अंजलि, अश्वनी पंडित, रवि,नागेंद्र ,आर्यन, राहुल ,राम सिंह द्वारा दशकों में अपनी छाप छोड़ते हुए बताया कि आपदा कभी भी कहीं भी किसी भी समय आ सकती है। इसकी पूर्व तैयारी ही कारगर उपाय है। खासकर भूकंप, आगजनी आदि पर प्रस्तुति ने लोगों को प्रभावित किया।