श्रीकृष्ण कृपा धाम वृंदावन के महामंडलेश्वर गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज का करसोग पहुंचने पर करसोग वासियों ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर इंदु शर्मा ने स्वामी ज्ञानानंद का स्वागत करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि महाराज के चरणों मे बैठकर गीता के प्रेरणादाक प्रसंगों को सुनने का सौभाग्य मिल रहा है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक दीपराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सम्मान में श्रीकृष्ण कृपा परिवार बंथल की कन्याओं की ओर से स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। स्वामी के साथ आए गायक रत्न रसिक ने गीत गाकर भाव विभोर कर दिया। स्वामी ज्ञानानंद ने इस दौरान श्रद्धालुओं में गीता की ऊर्जा का संचार किया और करसोग आने को सुखद अनुभव बताया।