जिला मंडी के खनौड़ गांव की 22 साल की शिवानी के जहरीला पदार्थ खाकर जाने देने के मामले में पुलिस ने आरोपी सास व पति को गिरफ्तार कर लिया है। मायका पक्ष ने आरोप लगाया था कि शिवानी ने ससुराल पक्ष से तंग आकर यह कदम उठाया था। मायका पक्ष की ओर से शिवानी के पिता रतन लाल गांव धलारा ने पुलिस को शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने केस दर्जकर कर लिया था। अब इस मामले में गिरफ्तारी हुई है। बीते रविवार पुलिस थाना पहुंचकर मायका पक्ष की ओर से एक डायरी पुलिस को सौंपी है। जिसमें शिवानी ने अपनी आप बीती लिखी हुई थी कि कब कब उसके साथ ससुराल की ओर से अत्याचार किया गया।