फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नलसर में रसोई गैस के लिए सुबह से लंबीं कतारें, लोगों को करना पड़ा घंटों इंतजार

बल्ह घाटी के नलसर में रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए शनिवार सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लग गईं। आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उपभोक्ता घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए नलसर पहुंचे, जिससे व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया। उपभोक्ताओं को सिलिंडर प्राप्त करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। गैस लेने पहुंचे राकेश कुमार ने बताया कि वह सुबह 4:00 बजे ही लाइन में लग गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सुबह करीब 8:00 बजे सिलिंडर मिल पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार इन दिनों बल्ह घाटी में रसोई गैस की भारी किल्लत चल रही है, नलसर में करीब 250 लोग सुबह से ही कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से गैस आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें