फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: नाचन विधानसभा क्षेत्र में विशेष प्रचार अभियान का आगाज

Krishan Singh Updated Thu, 23 Jul 2026 03:31 PM IST

राज्य सरकार की ओर से अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं, अन्य जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं, नशा निवारण विशेषकर चिट्टा मुक्त हिमाचल-नशामुक्त मंडी जनजागरूकता अभियान तथा सरकार की विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नाचन विधानसभा क्षेत्र में विशेष प्रचार अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत 23 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे ग्राम पंचायत नौण के गांव कोट तथा दोपहर 2:00 बजे ग्राम पंचायत गोहर के गांव गोहर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मांडव्य कला मंच, मंडी के कलाकारों ने गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित ग्राम पंचायत नौण के प्रधान कुलदीप कुमार, बीडीसी सदस्य उर्मिला कुमारी, पंचायत मेंबर राजेंद्र कुमार और तनु, ग्राम पंचायत गोहर के उप प्रधान ललित कुमार, मेंबर ग्राम पंचायत गोहर मीना कुमारी, अनामिका, योगेश, लाहुली देवी, दीपिका, सूरदास, कर्म सिंह, संस्कृति कर्मी एवं संस्थापक माण्डव्य कला मंच कुलदीप गुलेरिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें