फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जोगणी माता मंदिर के पास पहाड़ी से भूस्खलन, मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित

जोगणी माता मंदिर के पास मंगलवार सुबह मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। रास्ता बंद होने के चलते यातायात दोनों ओर से प्रभावित हुआ और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मलबा हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी की मशीनें दोनों ओर से काम में जुटी रहीं। एसडीओ लोक निर्माण विभाग प्रवीन तलवार ने बताया कि मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।इहालांकि मार्ग खुलने में अभी समय लग सकता है, इसलिए लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने व सावधानी बरतने की अपील की गई है। लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें