फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडभड़ोल: गागल गांव में चोरों का तांडव, एक ही रात में चार घरों के तोड़े ताले, नकदी और गहने लेकर फरार

लडभड़ोल क्षेत्र के गागल गांव में सोमवार देर रात चोरों ने एक साथ चार घरों को अपना निशाना बनाया। चोर दो घरों से सोने के गहने और हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर गए। जबकि दो अन्य घरों में ताले तोड़कर सामान को बिखेर कर फरार हो गए। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गागल निवासी जगरूप चंद ने बताया कि सोमवार रात वह सो रहे थे। सुबह जब वह अन्य ग्रामीणों के घर हुई चोरी की खबर सुनकर वहां देखने गए। वापस लौटे तो अपने घर के एक कमरे का दरवाजा भी टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखा तो अलमारी टूटी हुई थी और लॉकर भी क्षतिग्रस्त था। चोर उनकी अलमारी से दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन और 5,000 रुपये की नकदी चुरा ले गए। वहीं इसी गांव के अमित ठाकुर के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने उनके घर से नोटों का हार और 10,000 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने गांव के ही जगदीश बरवाल और सुंदर सिंह के घरों के भी ताले तोड़ दिए। गनीमत रही कि इन दोनों घरों से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन चोरों ने कमरों में रखा सारा सामान इधर-उधर बिखेर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और टूटे हुए तालों की जांच की। पुलिस ने पीड़ितों से चोरी हुए सामान की सूची ली है। लडभड़ोल पुलिस ने लडभड़ोल और गागल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान हो सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें