मंडी जिले की ज्यूंणी घाटी के देव बालाटिका टूगरासन का कुराड़ मेला श्रद्धा व उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस मेले में बड़ा देव कमरुनाग समेत ज्यूंणी घाटी के नौ देवी देवताओं ने शिरकत की। देव रथों के आगमन के साथ कुराड़ मेले में स्थानीय लोगों द्वारा देवताओं के गुरों के साथ नाची गई नाटी मेले का मुख्य आकर्षण रही। मौसम।सुहाना होने से क्षेत्र के लोगों ने मेले में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बड़ा देव कमरुनाग के साथ मेले में आए अन्य देवी देवताओं के मिलन के सैकड़ों लोग गवाह बने। देव बालाटिका टुगरासन बड़ा देव कमरुनाग के छोटे पुत्र कहलाते हैं। जहल स्कूल के पास हर साल कुराड़ मेला आयोजित किया जाता है। देवता के गूर मनोहर लाल व निवासी हेमंत कुमार सोनू ने बताया कि मेला श्रद्धा व उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ