हिमाचल किसान सभा धर्मपुर खंड कमेटी की ओर से बसों की कमी, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर आज से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सज्याओ क्षेत्र की जोढन ग्राम पंचायत से की। भूपेंद्र सिंह खंड संयोजक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें डीएम बीरी सिंह सरंक्षक, भोलादत कश्यप को मुख्य सलाहकार पंडित ज्ञान चंद और रत्न चंउ ठाकुर को सलाहकार बनाया गया। बलबीर ठाकुर को कमेटी का अध्यक्ष निशु राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन कुमार और राजमल ठाकुर को उपाध्यक्ष हरिचंद ठाकुर को महासचिव श्याम सिंह को सचिव राजकुमार मंगयाना को आयोतक सचिव, चंद्रकांत राणा, अमर सिंह, महावीर कटवाल को सह सचिव जगदीश राणा को कोषाध्यक्ष तथा शोमा देवी को प्रेस सचिव तथा रोशनी, सरोज, कमला, रीता, जोगिंद्रा, सुमना, बलबीर सिंह, कैप्टन हेमराज, सूबेदार मोहनलाल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।