फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग: शाहल गांव में बताईं प्रदेश सरकार की योजनाएं

करसोग की ग्राम पंचायत पांगणा के शाहल गांव में सोमवार को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष प्रचार कार्यक्रम के तहत सरस्वती कला संगम बगशाड़ के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी प्रदान की।सरस्वती कला संगम बगशाड़ के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के हित में चलाई जा रही स्वर्ण जयंती आश्रय योजना,अंतरजातीय विवाह पुरस्कार योजना, स्वरोजगार योजना, दलित वर्ग व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम योजना व शिक्षा ऋण योजना आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नशामुक्ति का संदेश देते हुए लोगों को नशे से बचाव और रोकथाम के उपायों से भी अवगत कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें