फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कंगना रणौत बोलीं- इंडिया गठबंधन घोटालों का गठबंधन और जहरीला मिश्रण, यह चुनाव धर्मयुद्ध

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने पीएम नरेंद्र मोदी को विष्णु का अंश कह डाला। कहा कि यह चुनाव धर्मयुद्ध है। बुधवार को उन्होंने करसोग विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। यह पहला मौका था, जब कंगना रणौत करसोग पहुंची थीं। यहां उन्होंने करसोग के प्राकृतिक सौंदर्य को खूब सराहा। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष को जमकर घेरा। विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में विपक्ष की ओर से बनाया गया इंडिया गठबंधन घोटालों का गठबंधन बना है। यह राजनीतिक गठबंधन जहरीला मिश्रण है। कहा कि प्रधानमंत्री का नाम विष्णु के नाम पर है और वह राम के आदर्शों पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच बेटियों के प्रति बहुत घटिया है। पीएम नरेंद्र मोदी देश की नारी शक्ति की सुरक्षा व नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के बारे में सोचते हैं। कंगना ने करसोग के चार स्थानों पांगणा, चुराग, माहूंनाग व सेरी बंगलो का दौरा करने के साथ श्री मूल माहूंनाग के समक्ष भी हाजरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर करसोग विधायक दीपराज ने कहा कि कंगना रणौत मंडी के लिए एक प्रेरणा है, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर महाराष्ट्र जैसी जगह में अपना नाम बनाकर पूरे देश में एक अलग पहचान बनाई है और सच्चाई के लिए वहां की सरकार तक से लड़ गईं व जीतकर दिखाया। इस मौके पर करसोग के पूर्व विधायक हीरा लाल, जिला परिषद सदस्य चुराग चेतन गुलेरिया, सीमा ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें