फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर: मछायल व नेरी में 120 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित

Krishan Singh Updated Thu, 18 Sep 2025 03:58 PM IST

लगातार भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए जोगिंद्रनगर के मछायल व नेरी गांवों में 120 परिवारों को राहत सामग्री बांटी गई। यह मानवीय कार्यक्रम हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति, एमिकेयर इंडिया (मुंबई) और जिला पार्षद सदस्य कुशाल भरद्वाज के समन्वय से आयोजित किया गया। राहत सामग्री में तिरपाल, आवश्यक घरेलू सामान, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता किट और स्वच्छ पानी के लिए किट शामिल रहे। इस अवसर पर एमिकेयर इंडिया के प्रतिनिधि अभिजीत हुले ने कहा कि संस्था प्रदेश के आपदा प्रभावित लोगों के पुनर्वास में लगातार सहयोग करती रहेगी। समिति के पूर्व अध्यक्ष जोगिंद्र वालिया ने बताया कि भारी बारिश और भूस्खलन से प्रदेशभर में हजारों घर, गोशालाएं और खेत क्षतिग्रस्त हुए हैं। सैकड़ों लोगों की मौत हुई है और हजारों परिवार बेघर हो गए हैं। ऐसे समय में समिति सामाजिक सरोकार निभाते हुए प्रभावितों के बीच हर संभव मदद पहुंचा रही है। कार्यक्रम में सुरेश सरवाल, मुनीश शर्मा, राजमल, तिलक ज्ञान चंद, संजय, बीएस राणा, अनुराधा सहित कई पंचायत प्रतिनिधि व स्वयंसेवी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें