फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम ठाकुर बोले- अपनी कुर्सी बचाने के लिए मंत्रियों के अपमान से भी गुरेज नहीं कर रहे मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विपाशा सदन मंडी में आयोजित द्रंग विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित किया और उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त होकर 17 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिनका जयराम ठाकुर ने स्वागत किया और उम्मीद जताई कि सभी जनप्रतिनिधि संगठन की विचारधारा तथा जनसेवा के संकल्प के साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास व जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के नाते मिले दायित्व को सभी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे, क्योंकि इस चुनाव के लिए भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट तक लंबी लड़ाई लड़ी है, जबकि कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने लोकतंत्र को कुचलने और आठ महीने तक कामकाज रोकने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में 70 प्रतिशत जनप्रतिनिधि भाजपा के जीते हैं और जनता ने पंचायत चुनावों के माध्यम से कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनादेश दिया है, जिसका चार साल का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही अब उतराई का समय शुरू हो चुका है और लोग भाजपा सरकार की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपदा एक्ट की आड़ लेकर चुनाव टालने और जीतने के बाद भी डेढ़ महीने तक शपथ न दिलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बहुमत से डरे हुए हैं और जनादेश को प्रभावित करने के लिए धनबल व सत्ता का डर दिखाकर जीते हुए प्रतिनिधियों को खरीदने का असफल प्रयास कर रहे हैं, जिससे उनमें भारी हताशा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें