पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार और उनके नेताओं के ऊपर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लाहौल स्पिति के काजा में बीजेपी की चुनावी सभा थी। सभा स्थल के सामांतर कांग्रेस को चुनावी जनसभा की अनुमति देकर इस तरह के हालात पैदा किए गए। ऐसे हालात पहले कभी नहीं देखे। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण को लेकर चुनाव आयोग डीसी और एसपी लाहौल स्पिति पर भी कार्रवाई अमल में लाए। जनसभा दौरान उन्होंने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ चल पड़ा है। ये आज नहीं बल्कि 2014 से चला है और 2024 ही अपितु 2027 में भी चलेगा। वहीं, मंडी भी कंगना के साथ चल पड़ी है। कांग्रेस हर सीट हार रही है, यही हताशा का परिणाम है कि इस तरह के प्रकरण किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब जा रही है, कोई ताकत इसे अब नहीं रोक सकती। लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक जून को पहले नंबर पर फूल निशान पर अपना वोट करके कंगना को विजयी बनाएं। यह भी तय है कि कंगना नंबर एक पर ही रहेंगी।