फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैलचौक के जंगलों में कूड़ा फेंका तो चालान के लिए रहना होगा तैयार

गोहर उपमंडल के प्रवेश द्वार चैलचौक से सटे वन विभाग के जंगलों में कूड़ा-कचरा फेंकने वालों पर अब सख्ती की जाएगी। नाचन वन मंडल को पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि स्थानीय लोग, व्यापारी और पीजी संचालक आसपास के वन क्षेत्र में कूड़ा फेंक रहे हैं, जिससे पर्यावरण को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। डीएफओ नाचन एसएस कश्यप ने बताया कि लोग चिन्हित स्थानों के बजाय जंगलात क्षेत्र में कूड़ा-कचरा फैला रहे हैं, जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में फेंसिंग, सूचना पट्ट और पौधरोपण करेगा, ताकि लोग जंगल क्षेत्र में कचरा न फेंकें। डीएफओ ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि इसके बावजूद लोग और व्यापारी नहीं माने, तो वन विभाग नियमानुसार चालान काटेगा और कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे कूड़ा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें और जंगल व पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहयोग करें। उधर, वन कर्मियों ने कूड़ा फैंकने वालों की पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें